नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल को हवाई अड्डे पर रोककर उनसे पूछताछ किए जाने के मामले में माफी मांगी है। पटेल को मंगलवार को अमरीका के शिकागो में ओज् हेयर एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए रोक लिया गया था। बाद उन्हें भारतीय दूतावास के दखल के बाद जाने दिया गया था।
अब अमरीका के आंतरिक सुरक्षा सचिव ने इस सिलसिले में प्रफुल्ल पटेल से माफी मांगी है। हालांकि पटेल ने इस घटना को तूल नहीं दिया, पर अमरीकी प्रशासन के मुताबिक वे इस बात का पूरी ख्याल रखेंगे कि ऎसी घटना दोबारा न हो। दरअसल, एयरपोर्ट पर पटेल की डिटेल अमरीकी वॉच लिस्ट में मौजूद एक दूसरे आदमी के नाम और जन्म की तारीख से मेल खा गया। पटेल ने इमीग्रेशन अधिकारियों को बताया कि वह भारत सरकार में मंत्री हैं। फिर भी उनसे अमरीका आने का मकसद और उनके वहां ठहरने के बारे में पूछताछ की गई। पटेल निजी यात्रा पर अमरीका गए थे, जिसकी वजह से उनके साथ अधिकारी मौजूद नहीं थे। हालांकि पटेल ने बताया कि अब वह मांट्रियल में हैं और इस पूरे मामले को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है।
भारत समाचार
प्रफुल्ल पटेल से बदसलूकी: अमरीका ने मांगी माफी




















