भारत समाचार
चैपियंस लीग : हैदराबाद की टक्कर समरसेट से

टीम की सबसे ब़डी ताकत कप्तान एडम गिलक्रिस्ट है जो पहले ही अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके है। बल्लेबाजी में भी वह अकेले दम पर मैच का रूख बदलने की क्षमता रखते है। टीम की घरेलू मैदान पर खेलने का लाभ भी मिलेगा। हैदराबाद की टीम भारत में खेले गए आईपीएल के पहले संस्कार में फिसड्डी साबित हुई थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका में हुए टूर्नामेट के दूसरे संस्करण में इस टीम ने आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज गिलक्रिस्ट की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया था। चैपियंसट लीग में भी इस टीम से ऎसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। टीम में कई जाने माने चेहरे है उसकी बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी बेहद संतुलित है।
गिलक्रिस्ट के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, रोहित शर्मा, वेणुगोपाल राव, टीम सुमन, रवि तेजा, आस्ट्रेलिया के एंड्रयू सायमंड्स और श्रीलंका के चामरा डी सिल्वा जैसे दिग्गज बल्लेबाज मैच का रूख अपनी मोडन में सक्षम है। समरेसट के गेंदबाजों को गिलक्रिस्ट, रोहित और सायमंड्स से विशेषकर सावधान रहने की जरूरत है क्योकि ये बल्लेबाज अगर कुछ ओवर भी खेल गए तो स्कोरबोर्ड पर ढेर सारे रन टांग सकते है।




















