लंदन। कुछ दिनों पहले प्ले-बॉय पत्रिका में अपने हुस्न का जलवा दिखा चुकी मॉडल लिली कोल एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल इस खूबसूरत बाला ने मशहूर कैलेंडर पिरेली के लिए न्यूड पोज दिए हैं। माना जा रहा है कि लिली भी अभिनेत्री केट मोस और सिंडी क्राफोर्ड के नक्शेकदम पर चल रही हैं। ज्ञात हो कि लिली अभी मात्र 21 साल की हैं और कैमब्रिज यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं। वहीं, पिरेली कैलेंडर में नजर आने वाली अन्य मॉडल्स ने भी अपनी अनुभव साझा किये। जानकारी के अनुसार इस कैलेंडर में लिली के अलावा मिरांडा कीर, रोसी हंटिंगडन व्हिटली और देसी लोवे भी अपने जलवे दिखाती नजर आएंगी। इन मॉडलों को कैमरे में कैद किया है मशहूर फोटोेग्राफर टेरी रिचर्डसन ने जिन्होंने ब्राजील के जंगलों में इस कैलेंडर के लिए फोटो शूट किया हैं।