कोलकाता, 10 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कोलकाता फैंशन वीक (केएफडब्ल्यू)-2 के दौरान रैप पर अपना जलवा बिखेरा। सहवाग ने हाथ से तैयार की गई शरवानी पहन रखी थी। वह मशहूर डिजायर रॉकी एस द्वारा इस पोशाक को पहनकर रैप पर चलते हुए दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहें। अपनी नक्काशीदार शेरवानी को लोगों के सामने पेश करने के लिए एक क्रिकेट की मदद लेने के बारे में पूछ जाने पर रॉकी ने कहा कि भारत में खेलों की बहुत अहमियत है, लिहाजा मैंने एक क्रिकेटर को इस काम के लिए चुना। चोट के कारण सहवाग श्रीलंका में जारी कॉम्पैक कप त्रिकोणीय श्रृंखला में नहीं खेल रह है। वह इस महीने की 22 तारीख से दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे।