कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आर्थिक वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने की संभावना: रंगराजन

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आर्थिक सलाहकार परिष्द के अध्यक्ष सी. रंगराजन ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर लगभग 6.5 फीसदी रहने की संभावना हैं। कम बारिश के कारण कृषि उत्पादन कम रहने से आर्थिक वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष के 6.7 फीसदी के मुकाबले थोडी कम रहेगी। रंगराजन ने कहा कि मुझे लगता है कि औद्योगिक क्षेत्र और सेवा क्षेत्र में वृद्धि बेहतर रहेगी। कृषि उत्पादन में थोडी गिरावट हो सकती हैं। इन सबके परिणामस्वरूप वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहेगी जो युक्तिसंगत लगता हैं। अर्थव्यवस्था की स्थिति पर आयोजित एक सेमिनार में उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6 से 6.5 फीसदी रहेगी। संभवत: यह ऊपरी सीमा के करीब रहेगी। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में कमी के बावजूद अगर चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहती है तो निश्चित रूप से पिछले साल के मुकाबले आर्थिक विस्तार कम होगा लेकिन इसे मौजूदा माहौल में तर्कसंगत कहा जा सकता है। सितंबर 2008 के बाद से वैश्विक वित्तीय संकट के कारण आर्थिक वृद्धि दर मंद हुई हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें