कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सलियों ने फिर तांडव मचाया, मतदान कर्मियों पर फायरिंग की

नागपुर। गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने पुनर्मतदान के बाद लौट रहे मतदान कर्मियों पर फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। नक्सलियों ने मर्केगांव कोंडली कोतामी और तडगांव में पुनर्मदान संपन्न करा कर लौट रहे मतदान कर्मियों पर फायरिंग की। उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली जिले के 22 मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त कर्मियों को तैनात किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग की इन घटनाओं को छो़डकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। गौरतलब है कि गत 13 अक्टूबर को इन मतदान केंद्रों पर मतदान नही हो पाया था, क्योंकि नक्सलियों द्वारा रास्ते में बाधा खडी किए जाने के कारण चुनावकर्मी अपने गंतव्यों तक समय पर नही पहुंच पाए थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें