बेंगलूर। भारत वर्ष 2039 तक दुनिया की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन सकती है यदि पिछले एक दशक में हुए विकास को और तेजी से आगे बढाया जाएगा।
कांटिनेंटल समूह एवं एमर्जिग मार्केट्स फोरम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हरिंदर कोहली ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर यह उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि देश में प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2007 में एक हजार डॉलर थी जो वर्ष 2039 तक बढकर 22 हजार डॉलर हो जाएगी। हालांकि उन्होंने चेताया कि विकास से जुडे मुद्दे का यदि अभी समाधान नहीं किया गया तो हम जहां अभी है वही रह जाएंगे और चीन सहित अन्य एशियाई देश हमसे आगे निकल जाएंगे।
उन्होंने कहा कि निश्चित समयावधि में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की सीमा निर्धारित किए जाने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रमुख क्षेत्रों जैसे असमानता दूर करने के साथ ही शहरीकरण, उच्च शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि, तकनीकी, आविष्कार नीति एनर्जी और क्षेत्रीय समृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय लोगों की आय में अगर वृद्धि नहीं होगी तो देश विकसित देशों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता।
भारत समाचार
भारत दूसरी बडी अर्थव्यवस्था




















