सिलीगुडी। मुंबई हमलों में अमेरिकी नागरिक डेविड हेडली की भूमिका के संबंध में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद भारत अमेरिका से हेडली के प्रत्यर्पण की मांग करेगा। केन्द्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी हेडली के संबंध में जांच कर रही है। हेडली पर कथित तौर पर मुंबई हमलों के पूर्व शहर के विभिन्न हिस्सों की रेकी करने और उनके वीडियो बनाकर लश्कर को सौपने का आरोप है।