लंदन। विश्व में हीरे के सबसे ब़डे उत्पादक डी बीयर्स का कहना है कि दुनिया भर में इसकी आपूर्ति में तेजी से गिरावट आई है।
सोमवार को "द टेलीग्राफ" में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक डी बीयर्स ने कहा है कि वह अपनी खदानों की उम्र बढ़ाने के लिए हीरों के खनन में और कमी लाएगा।
आरबीसी कैपिटल मार्केट्स के हीरा विश्लेषक डेस किलालिया का कहना है कि हीरों की आपूर्ति में हो रही कमी के चलते अगले पांच साल में हीरों के दाम करीब पांच फीसदी बढ़ सकते हैं। पिछले 20 साल में हीरा उद्योग ऎसी किसी नई खान की खोज नहीं कर पाया है, जो अफ्रीका की दो ब़डी खानों की जगह ले पाने में सक्षम हो। ये खानें डी बीयर्स और रसियन माइन्स ऑफ अल्सोरा की हैं। उल्लेखनीय है कि डी बीयर्स दुनिया के करीब 40 फीसदी कच्चो हीरे की आपूर्ति करता है।





















