नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। दिल्ली के नेताजी नगर इलाके में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे तीन बदमाशों ने एक ल़डकी को अगवा करने की कोशिश की। मगर उनके मंसूबों पर वहां मौजूद लोगों ने पानी फेर दिया। तीन में से एक बदमाश को भी़ड ने दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। दो बदमाश भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाश एक मारूति वैन में सवार थे जबकि ल़डकी वहीं एम ब्लॉक के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने ल़डकी के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज मारूति वैन को कब्जे में ले लिया और घालय बदमाश को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।