मुंबई। पिछले चार वर्षों से अपने संबंधों के प्रति गंभीर अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने दिसंबर में होने वाली अपनी शादी टाल दी हैं। इसके पीछे दोनों के बीच उभरे कुछ गंभीर मतभेद जिम्मेदार हैं। यह तब है जब रणवीर और कोंकणा एक-दूसरे से मिलने के वास्ते किसी तरह समय निकाल ही लेते थे और पिछले कुछ समय से अंधेरी में साथ-साथ रह रहे थे। एक सूत्र के अनुसार निश्चित तौर पर इनके बीच कुछ भारी गडबड हुई हैं, अन्यथा शादी को टाला नहीं जाता। ब्रेकअप की वजह फिलहाल कुछ नजदीकी मित्र और रिश्तेदार ही जानते हैं। कोंकणा और रणवीर दोनों ही बेहद निजता पसंद व्यक्ति हैं। यही एक वजह है कि उन्होंने अपने संबंधों के दिनों में भी इस बाबत कभी कोई बात नहीं की। जब इस ब्रेकअप के संदर्भ में कोंकणा से पूछा गया तो उनका यही जवाब था कि वह निजी जिंदगी की सार्वजनिक चर्चा पसंद नहीं करती हैं। इसके उलट रणवीर ने कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।