कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अप्रैल से महंगी हो जाएंगी कारें

मुंबई। अप्रैल से कारे महंगी हो जाएंगी क्योंकि कार कंपनियों ने अपनी कारों को यूरो-4 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप बनाने में आने वाला खर्च ग्राहकों से वसूलने का निश्चय किया है। टाटा मोटर्स, फिएट, हुंदै, महिंद्रा और जनरल मोटर्स सहित प्रमुख कार कंपनियों ने अपनी कारों के दाम बढाने की योजना बनाई है। सरकार एक अप्रैल से नए उत्सर्जन नियमों को लागू करने जा रही है। नए उत्सर्जन मानकों के लागू होने के साथ कंपनियों को अपने वाहनों को उन्नत करने की जरूरत पडेगी ताकि वे अधिक स्वच्छ यूरो-4 ईंधन पर चल सकें।> इस ईधन का इस्तेमाल 13 शहरों में किया जाएगा, जबकि देश के अन्य हिस्सों में यूरो-3 ईधन का इस्तेमाल किया जाएगा। जनरल मोटर्स के उपाध्यक्ष पी. बालेन्द्रन ने बताया, हम शेवरेल बीट और स्पार्क को छोडकर सभी माडलों के दाम 6,000 रूपये तक बढाएंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें