कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फ्रीडा की सलाह को नहीं मानते देव

लंदन। फिल्म "स्लमडॉग मिलिनेयर" से चर्चित हुई अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद स्टाइल आइकन बन गई है लेकिन उनके पुरूष मित्र और अभिनेता देव पटेल अपने परिधानों में फ्रीडा की फैशन संबंधी सलाह को कोई महत्व नहीं देते हैं। पच्चीस वषीय फ्रीडा कहती है कि वह मुझसे फैशन संबंधी सलाह नहीं लेते है। यदि मैं उन्हें कोई सुझाव देती हूं तो वह ऎसा कुछ चुनते है जो मेरी सलाहों के एकदम उलट हो।
मैं उनके लिए कपडों का चुनाव नहीं कर सकती हूं। इन दोनों कलाकारों की मुलाकात निर्देशक डेनी बोयल की फिल्म "स्लमडॉग मिलिनेयर" की शूटिंग के दौरान हुई थीं। इन दिनों फ्रीडा, वुडी एलन की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में काम करना एक सपने के साकार होने जैसा हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें