नई दिल्ली। अनियमितता के आरोपों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व आयुक्त ललित मोदी को भारत लाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय देश में स्थित उनकी संपत्तियों को कुर्क कर सकता है। निदेशालय इस विकल्प सहित कई उपायों पर विचार कर रहा है। इंटरपोल के ब्लू नोटिस के बावजूद सुरक्षा कारणों के बहाने मोदी ब्रिटेन में ही जमे हुए हैं। मोदी ने साफ किया है कि पूछताछ में शामिल होने के लिए वह भारत नहीं आएंगे। सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन जाकर मोदी से पूछताछ का विकल्प भी खुला है, क्योंकि बगैर संगीन धाराओं के उनका प्रत्यर्पण मुमकिन नहीं है। यह मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत ही संभव है, जो उनके खिलाफ है नहीं। फिलहाल मोदी के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय कानून के तहत जांच चल रही है।
भारत समाचार
ललित मोदी की संपत्ति कुर्क होगी!




















