टीम इंडिया की फ्लाइट रद्द, स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम
Sep 8, 2009 8:08 PM
नई दिल्ली, 9 सितंबर। श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेने जा रही टीम इंयिया को जेट के संकट की वजह सो अपनी फ्लाइट बदलनी पडी। क्योकि जेट एयरवेज में चल रही उथल-पुथल ने टीम इंडिया का शेड्यूल भी बिगाड दिया। जेट की संकट की वजह से टीम इंडिया को अपनी फ्लाइट बदलनी पडी। टीम इंडिया को आज जेट एयरवेज की फ्लाइट से ही बंगलूरू रवाना होना था। लेकिन जेट में चली रही पायलटों की छियों की वजह से यह फ्लाइट रद्द हो गई। लेकिन इस उडान के रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने टीम को श्रीलंका भेजने के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया है।