लंदन। बोर्न श्रेणी की तीन जासूसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड अभिनेता मैट डैमन अब इस तरह की फिल्में स्वीकार नहीं कर रहे है। वजह यह है कि अब वह हिंसक किरदार नहीं करना चाहते। वेबसाइट आईएमबीडी डॉट कॉम के अनुसार अभिनेता का कहना है कि उन्हें डर है कि कहीं इस तरह की एक्शन फिल्में लोगों के वास्तविक जीवन को प्रभावित न करने लगे। डैमन कहते है, मैं अक्सर पटकथाओं में हिंसा देखता हूं। मैं जानता हूं कि लोग इस तरह की फिल्मों से प्रभावित होते है। इसलिए मैंने ऎसी फिल्में करना बंद कर दिया हैं।