नई दिल्ली। श्रीलंका चोटी की टीम आस्ट्रेलिया को हराने के बाद जारी नवीनतम आईसीसी क्रिकेट वनडे रैंकिंग में भारतको पछाडकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
भारत और श्रीलंका से लगातार दो एकदिवसीय शृंखला गंवाने के बावजूद आस्ट्रेलिया 128 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। श्रीलंका 118 अंकों के साथ दूसरे जबकि भारत 117 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पांच एकदिवसीय मैचों की शृंखला में भारत अगर मेहमान टीम को "क्लीन स्वीप" करने में कामयाब हो जाता है तो वह फिर से नंबर दो के स्थान पर आ जाएगा। आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग इस प्रकार है :- टीम रैंकअंक आस्ट्रेलिया1 128, श्रीलंका2 118, भारत3 117, द.अफ्रीका4 115, इंग्लैंड5 112, पाकिस्तान6 100, न्यूजीलैंड7 96, वेस्टइंडीज8 67 और >बांग्लादेश9 67।
भारत समाचार
आईसीसी वनडे रैंकिंग : श्रीलंका ने भारत को पछाडा





















