- गढ़ी सांपला किलोई से भूपिंदर सिंह हुड्डा आईएनएलडी के सतीश कुमार से 72000 से ज्यादा मतों से जीते।
- डबवाली से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पुत्र अजय चौटाला कांग्रेस के डॉक्टर केवी सिंह से 1208 मतों से जीते।
- उचाना में ओमप्रकाश चौटाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के वीरेन्द्र सिंह को 600 से कुछ ज्यादा मतों से हराया।
- एलेनाबाद में ओमप्रकाश चौटाला कांग्रेस के ही भरत सिंह बेनीवाल से 16423 मतों से जीते।
- आदमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र कुलदीप विश्Aोई कांग्रेस के जयप्रकाश से 5500 से ज्यादा मतों से जीते।
- पंचकुला में कांग्रेस के देवेंदर लोकदल के योगराज सिंह को हराकर विजयी रहे।
- अंबाला सीटी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा अकाली दल की चरनजीत कौर से 35000 मतों से जीते।
- मौलाना से हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष फूल चंद मौलाना आईएनएलडी के राजबीर सिंह से 2900 से ज्यादा मतों से हारें।





















