महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की 12वीं विधानसभा में पिता और पुत्र की दो जोडी पहुंची है और दोनों ही जोडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की है। इनमे से पहली जोडी उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और उनके पुत्र पंकज भुजबल की है। विधानसभा पहुंची पिता पुत्र की दूसरी जोडी राज्य के आबकारी मंत्री एवं राकांपा के अन्य वरिष्ठ नेता गणेश नाईक की है। गणेश नाईक के ज्येष्ठ पुत्र संजीव नाईक लोकसभा चुनाव में राज्य की ठाणे सीट से राकांपा की टिकट पर जीते थे। विधानसभा चुनाव में गणेश नाईक ने यहां के पास ठाणे जिले में विकसित नवी मुम्बई की अपनी पुरानी सीट बलापुर पर कब्जा किया।