मुंबई। खुफिया एजेंसियों ने महाराष्ट्र पुलिस को अलर्ट जारी कर कहा है कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने सितंबर माह में ईद और गणोशोत्सव के मौके पर मुंबई और पुणे में बम विस्फोट कराकर दहशत फैलाने की योजना बनाई है।
इस सूचना के बाद मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गणोशोत्सव के दौरान मुंबई में 24 घंटे श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रहती है। गणोशोत्सव के एक दिन पहले 10 सितंबर को ईद है। इस दिन मुसलिम बहुल इलाकों में कडे सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे। वहीं ईद के ही दिन क्वींस बैटन रैली भी मुंबई आने वाली है। यह रैली महानगर के 30 प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी। इस रैली में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भी शामिल होगी। गणोशोत्सव के दौरान ही मुंबई में 12 से 21 सितंबर तक माउंट मेरी मेला भी लगता है।> इसी माह की 17 तारीख को बाबरी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने की भी संभावना है। यहीं कारण है कि मुंबई में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस को बहुत माथापच्ची करनी पड रही है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने 30 सितंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद्द कर दी है। इसके अलावा मुंबई वासियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ और आगरा का नाम भी शामिल है।
भारत समाचार
मुंबई व पुणे पर आतंकी साया





















