कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मर्डर-रेप के आरोपी को जिंदा जलाया

पटना। बिहार में मधुबनी के एक गांव में आठ साल की लडकी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोपी को कुछ लोगों ने हाथ-पांव बांधकर जिंदा जला दिया। पुलिस के मुताबिक, मधुबनी के लखनौर तहसील के दैया खरबार गांव के कुछ लोगों ने बबलू पासवान नाम के एक युवक को जला दिया।
मधुबनी की एसपी मंजू झा ने कहा, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पासवान का अधजला शव शनिवार रात को बरामद किया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, गांव वालों ने बताया कि करीब छह व्यक्तियों का एक झुंड पासवान को जबर्दस्ती पकडकर गांव के बाहर ले गया और उस पर केरोसिन छिडकर आग लगा दी।
नाबालिग से दुष्कर्म : अधिकारी ने बताया कि पासवान पर नाबालिग के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने का आरोप था। लडकी की लाश एक नाली से शुक्रवार को बरामद की गई थी। पीडिता के घरवालों ने ही स्थानीय पुलिस थाने में पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पीडिता गुरूवार शाम से लापता थी। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान मिले थे। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद पाया कि बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर लाश को तालाब में फेंक दिया। गया तहकीकात में पता चला कि गुरूवार शाम बच्चाी को बबलू पासवान के साथ देखा गया था। इस घटना के बाद से बबलू फरार था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें