वडोदरा। सात वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे जीत के बाद आस्ट्रेलियाई टीम को एक बडा झटका तब लगा जब उसके दो फॉर्म मे चले रहे खिलाडी चोटिल हो गए। वडोदरा में पहला वनडे खेल रहे ब्रेट ली और जेम्स होम्स को चोट लगने की वजह से यह संभावना लगाई जा रही है कि हो सकता है नागपुर में होने वाले दूसरे वनडे से ये दोनों खिलाडी बाहर हो जाए। वडोदरा में जेम्स होप्स जब अपने स्पेल का दूसरा ओवर फेंक रहे थे उसी दरमियान उनकी मांसपेशी में खिंचाव आ गया, जिसके बाद में एक भी ओवर नहीं फेंक सके। मांसपेशी में खिंचाव के बाद तो यह निश्चित है कि होप्स को दूसरे वनडे में बाहार ही बैठना पडेगा। वहीं दूसरी तरह आस्ट्रेलियाई गेदबाजी के शूरमा ब्रेट ली के कोहनी में चोट की वजह से अब उन्हें भी दूसरा वनडे खेलने से पहले अपना फिटनेस टेस्ट देना होगा। अगर ये दोनों खिलाडी बाहर बैठते है तो यह भारत के लिए कुछ राहत की बात हो फिर भी आस्ट्रेलिया टीम को कमजोर आंकना अंधेरे में तीर चलाने जैसा है। इसके पीछे यह तर्क किया जा सकता है कि कंगारूओं की टीम बेहद ही मजबूत है, उनके फीçल्उग से लेकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी सभी बेहतर है, वहीं टीम इंडिया में कोई भी बल्लेबाज बिना फॉर्म के खेल रहा है। यहां तक कि वडोदरा वनडे में घटिया फील्डिग और खबरा गेंदबाजी से टीम इंडिया की एक बडी कमजोरी सामने आ गई। ऎसे मे विपक्षी का टीम इंडिया पर हावी रहाना लाजमी है।