गु़डगांव। अभिनेता सैफ अली खान कहते हैं कि उनकी खुद को बॉलीवुड से हटाकर हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की कोई योजना नहीं है।
सैफ ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की कोई योजना नहीं है और उन्हें लगता है कि यदि वह ऎसा करते हैं तो उन्हें फिर से सब कुछ सीखना होगा, उन्हें बोलना और अभिनय करना सीखना होगा। उन्होंने कहा, ""मैं आज जहां हूं वहां बहुत खुश हूं और हॉलीवुड में काम करके खुद को ज़्ाडों से उख़ाडना नहीं चाहता हूं। मैं अपने ही क्षेत्र में और अधिक सफल होना चाहता हूं।"" वे "फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसायटीज ऑफ इंडिया" (एफएफएसआई) द्वारा घोषित देश की सबसे ब़डी फिल्म सोसायटी "ताज एन्लाइटन फिल्म सोसायटी" के समारोह में शामिल हुए थे। सैफ वर्तमान में अपने गृह निर्माण में फिल्म "एजेंट विनोद" बना रहे हैं और भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय शैली की फिल्में बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ""मैं "ओमकारा", "परिणीता" जैसी फिल्में बनाना पसंद करूंगा। हम वास्तव में नई प्रतिभाओं को सामने लाने और अंतर्राष्ट्रीय शैली का सिनेमा बनाने के लिए मुम्बई में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। मैं ऎसी फिल्में बनाने की कोशिश करूंगा जो न सिर्फ व्यावसायिक दृष्टि से सफल हों बल्कि रचनात्मक संतुष्टी भी दें।""





















