कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली : 3 की जगह 5 रूपये देने होंगे डीटीसी में

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम ने सोमवार को बसों के किराए में बढ़ोत्तरी का ऎलान किया। नए किराए के तौर पर अब न्यूनतम किराया 3 रूपए की जगह 5 रूपए होगा, जबकि 3-10 किलोमीटर का किराया 10 रूपए किया गया है। 10 किमी से ज्यादा के सफर पर 15 रूपए किराया देना होगा। यह किराया वृद्धि डीटीसी के साथ-साथ ब्लू लाइन बसों पर भी लागू होगी। दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित ने बढे़ किरायों का ऎलान करते हुए बताया कि नया किराया तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एसी बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन उनका किलोमीटर चार्ट बदला गया है। वहीं उन्होंने 1250 सेमी लो बसों के टेडर को भी कैंसिल करने की बात कही।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें