कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रितेश ने "गे" बनने से इंकार किया

मुंबई। निर्देशक तरूण मनसुखानी फिल्म "दोस्ताना" के सीक्वल की पटकथा पूरी करने में जुटे है। चर्चा है कि सीक्वल में दो और नायक होंगे, जो गे की भूमिका निभाएंगे। ये किरदार मूल फिल्म के जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की तर्ज पर "गे" होने का दिखावा नहीं करेंगे। चर्चा है कि इस भूमिका के लिए रितेश देशमुख से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने यह भूमिका करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। फिल्म से जुडे एक सूत्र के अनुसार रितेश में कॉमेडी का सेंस जबरदस्त है और वह बेहद संवेदनशील भी हैं। इस कारण वह इस किरदार को अच्छे से निभाने में सक्षम हैं। हालांकि रितेश ने इस किरदार को निभाने से इंकार कर दिया। वह मुख्यधारा की फिल्में करते हुए इस तरह का किरदार निभाना नहीं चाहते हैं। इस फेर में रितेश को थोडी निराशा भी हुई कि उनके अच्छे दोस्त तरूण ने उन्हें ऎसा किरदार ऑफर किया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें