तेजपुर। म्यामां में उल्फा की मेडिकल इकाई के एक नेता ने आज यहां सेना के सामने आत्मसर्पण कर दिया। राजीब सैकिया उर्फ माइक एंथनी (28) ने इस्टर्न कमांड का काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट के समक्ष आत्मसर्पण किया।
सूत्रों के अनुसार जोरहट जिले के कोपाहटोलीगांव का निवासी राजीब 1998 में संगठन से जुडा था और वर्ष 2002 में चिकित्सकीय एवं हथियार प्रशिक्षण के लिए म्यामां गया था।





















