कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कांग्रेस ने 1999 का फार्मूला नही माना तो शामिल नही होंगे : अजीत

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को क़डा रूख अपनाते हुए साफ कह दिया कि कांग्रेस ने अगर गृह, वित्त और ऊर्जा विभागों के आवंटन वाले 1999 के फार्मूले का पालन नहीं किया तो वह महाराष्ट्र की नई सरकार में शामिल नहीं होंगे। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने कहा - हम महसूूस करते हैं कि दोनों दलों के बीच 1999 में हुए समझौते के तहत ही विभागों का बंटवारा होना चाहिए। उस समय कांग्रेस के पास वे मंत्रालय थे जो 1995-96 के दौरान भाजपा-शिवसेना गठबंधन के दौरान शिवसेना के पास थे और राकांपा को वे मंत्रालय मिले जो भाजपा के पास थे।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में राकांपा और उसका समर्थन करने वाले निर्दलियों के लिए 21 विभागों की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस 1999 के फार्मूले पर राजी नहीं होती तो राकांपा नई सरकार का हिस्सा नहीं होगी। छगन भुजबल को सोमवार को रांकपा विधायक दल का नेता बनाए जाने के बाद उनके नजर नहीं आने के बारे में पूछे जाने पर अजीत ने कहा- मैं किसी काम से अपने चाचा व राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि छगन भुजबल को नेता बनाने का फैसला सामूहिक हैं और इसे लेकर कोई मतभेद नहीं है। इसमें कोई गलती नहीं हुई हैं। कोई भी फैसला थोपा नहीं गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें