भारत समाचार
राजभवन में विस्फोटक लदी कार खडी कर दी चुनौती

इम्फाल के एक स्थानीय पत्रकार ने कहा, यह विद्रोहियों के लिए भारी प्रचार पाने का तरीका है। उन्होंने राजभवन में विस्फोटकों से भरी कार ले जाकर न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है बल्कि अपनी क्षमता भी जाहिर की है। राजभवन में न केवल राज्यपाल का कार्यालय है बल्कि उनका निवास भी वहीं है।
केंद्रीय मंत्रियों सहित राज्य का दौरा करने वाले विशिष्ट अतिथि भी राजभवन में ही ठहरते हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था अन्य स्थानों के मुकाबले बहुत अधिक होती है। इस पत्रकार का कहना था कि पिछले दिनों फर्जी मुठभेडों के चलते बदनाम हुई पुलिस इस घटना से और अधिक बदनाम हुई है।




















