कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत पर हमले की ताक में अल कायदा

नई दिल्ली। अलकायदा अब भारत पर हमले की साजिश रच रहा है और वह मुंबई हमले से भी बडा हमला करने की योजना बना रहा है। ये बात खुद अल कायदा के एक कमांडर इलियास कश्मीरी ने कही है।
एक पाकिस्तानी पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू में इलियास ने कहा है कि अल कायदा इस बार जैसा हमला करने वाला है, उसके सामने मुंबई हमला कुछ भी नहीं हैं। इलियास कश्मीरी ने अमेरिका को भी हमले की चेतावनी दी हैं। ये वहीं इलियास कश्मीरी है, जिसके पिछले महीने अमेरिका के ड्रोन हमले में मारे जाने की खबर आई थीं। इस खबर के बाद कुछ दिनों तक कश्मीरी सामने नहीं आया। और जब सामने आया तो इस धमकी के साथ।
उधर एफबीआई ने लश्कर की साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक अमेरिकी नागरिक को आतंकवादी हमले में शामिल करने की साजिश थीं। डेनमार्क और भारत में भी हमले की साजिश थीं। इस सिलसिले में शिकागो के एयरपोर्ट पर डेविड कोलमन नाम के आदमी को गिरफ्तार किया गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें