कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पहला वनडे मैच पाक ने जीता

अबू धाबी। "मैन ऑफ द मैच" हरफनमौला खिलाडी शाहिद आफरीदी (70 रन 2/46) के शानदार खेल की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैड के खिलाफ मंगलवार को तीन वनडे सीरीज का पहला मैच 138 रन से जीत लिया। अगला वनडे मैच 6 नवंबर को खेला जाएगा। शेख जाएद स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 9 विकेट पर 287 रन का मजबूत स्कोर बनाया। ओपनर खालिद लतीफ ने 64 और विकेटकीपर कामरान अकमल ने नाबाद 67 रन की आतिशी पारी खेली। जवाब में कीवी टीम 39.2 ओवर में 149 रन पर ही ढेर हो गई। उसकी ओर से ओपनर एरोन रेडमंड ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान डेनियल वेटोरी (38) और मैकुलम (21) ही दो अंको में पहुंच पाए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें