कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेरा क्रिकेटर बेटा राहुल से बेहतर राजनीतिज्ञ : लालू प्रसाद

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि उनका क्रिकेटर बेटा तेजस्वी यादव पैदाइशी राजनीतिज्ञ है और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से बेहतर है। चार दशक से राजनीतिज्ञ के रूप में काम कर रहे लालू बिहार में राज्य के राजनीतिक हालात पर बोल रहे थे।
लालू ने लाइव इंडिया के साथ बातचीत में कहा, ""मैं समझता हूं कि सोनिया गांधीजी का समय लद चुका है। उन्होंने अपनी अधिकांश जिम्मेदारी अपने युवराज राहुल को दे दिया है। लेकिन राहुल ने जहां भी प्रचार किया है और जिस भी सीट के लिए वह आगे आए हैं, वहां उन्हें पराजय का सामना करना प़डा है।"" बेटे तेजस्वी के बारे में पूछे जाने पर लालू ने कहा, ""तेजस्वी पैदाइशी राजनीतिज्ञ है। वह राहुल से बेहतर है।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें