लंदन। "फॉरगेटिंग सारा मार्शल" के स्टार रशेल ब्रैंड ने आखिरकार अपनी बुरी आदतें छोड दी हैं। ऎसा हो भी क्यों न आखिर वह पॉपस्टार केटी पेरी के सच्चो प्यार में जो पड गए हैं। कांटेक्टम्यूजिक के अनुसार, ब्रैंड का पेरी के साथ सितंबर से रोमांच चल रहा हैं और वह कबूल करते है कि प्यार का इफैक्ट उनकी लाइफस्टाइल पर नजर आ रहा हैं। ब्रैंड का कहना है, फिलहाल मैं अलग राह पर हूं। अभी जो भी हो रहा है उसका अतीत से कोई सरोकार नहीं हैं। पिछले पांच, छह सालों में जो कुछ भी हुआ उससे मैं संतुष्ट नहीं हो पाउंगा।