भारत समाचार
2010 विश्वकप के 20 लाख टिकट बिके

फीफा विश्वकप टिकटिंग समिति ने कहा कि अभी तक की टिकटों की बिक्री से हम संतुष्ट है, जबकि अभी दो चरणों में टिकटों की बिक्री शेष है। फीफा की यह घोषणा मंगलवार को चौथे चरण की टिकटों की बिक्री की शुरूआत के समय की गयी। इस चरण में 53 मैचों के लिए करीब चार लाख टिकट उपलब्ध है। फीफा ने कहा कि पहले आओ और पहले पाओं के आधार पर टिकटों की बिक्री की जाएगी।




















