लंदन। गायक जॉर्ज माइकल जेल से रिहाई के बाद अपने एक साथी कैदी को खुद का अंगरक्षक बनाना चाहते हैं। माइकल इस समय आठ सप्ताह की जेल की सजा काट रहे हैं। उन्हें नशे की हालत में वाहन चलाने और अपने पास भांग रखने के अपराध में यह सजा हुई है। दक्षिणी इंग्लैंड के सफ्फोल्स की हाईप्वाइंट जेल में उनकी अपने साथी रॉबर्ट ब्लीच से मित्रता हो गई है। अब माइकल का ब्लीच को अपना अंगरक्षक बनाने का इरादा है।
भारत समाचार
जेल के साथी को अंगरक्षक बनाना चाहते हैं माइकल





















