कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

माओवादी वार्ता को तैयार बशर्ते......

कोलकाता। सुरक्षा बलों की संभावित कार्रवाई के मद्देनजर माओवादियों के एक शीर्ष नेता ने गुरूवार को कहा कि अगर नक्सल प्रभावित इलाकों से अर्द्धसैनिक बलों को हटाने के साथ उनकी कुछ शर्ते मान ली जाएं तो माओवादी केंद्र के साथ बातचीत को तैयार हैं। शीर्ष माओवादी नेता किशनजी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि केंद्र को पहले आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उ़डीसा, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में तैनात अर्द्धसैनिक बल हटाने होंगे, दूसरा आदिवासियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्ण तरीके से सुलझाना होगा। साथ ही दोनों केंद्र व राज्य सरकारों को आदिवासियों से देश की आजादी के बाद से उनकी लंबी प्रत़ाडना तथा कष्टों के लिए माफी मांगनी होगी। यह पूछने पर कि माफी किस तरह मांगी जाएगी, किशनजी ने कहा, उन्हें आदिवासियों के पास आकर माफी मांगनी होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें