कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

संपत्ति के लिए पिता को मारी गोली, जिंदा जलाया

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर के कनारसी गांव में संपत्ति के विवाद को लेकर बेटे ने बाप को पहले गोली मार दी और फिर उसे जिंदा जला दिया। वारदात के बाद वह फरार हो गया। प्राप्त समाचारों के मुताबिक कनारसी गांव के रमेश का अपने पिता मंगतराम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगतराम की दो गांवों में जमीन है। इस विवाद के चलते ही शनिवार सुबह करीब आठ बजे रमेश ने मंगतराम को गोली मार दी। उसको इसी से संतोष नहीं हुआ, उसने इसके बाद अपने लहूलुहान पिता को मिट्टी का तेल छि़डक कर जिंदा जला दिया। इस करतूत को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला । पुलिस उसकी तलाश जुटी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें