सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में ट्रैक्टर पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये लोग एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के बाद लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा सीतापुर से 60 किलोमीटर दूर हुआ। मारे गए सभी लोग सीतापुर के झिगनिया गांव के रहने वाले थे। रास्ते में एक मो़ड पर ट्रैक्टर असंतुलित होकर गड्ढ़े में गिर गया।