कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुझे ऑस्कर चाहिए: जोया

नई दिल्ली। उन्हें मात्र एक फिल्म का ही अनुभव है, लेकिन "लक बाय चांस" की निर्देशक जोया अख्तर सितारों को पाने चाह रखती हैं क्यों कि वे घर लाना चाहती हैं फिल्म जगत को सबसे ब़डा पुरस्कार ऑस्कर। बॉलीवुड की दूसरी दुनिया यानी काले पक्ष को अपनी पहली फिल्म में दर्शाने वाली जोया को अब ऎसे निर्देशक के रूप में देखा जा रहा है जो हिंदी सिनेमा में एक नई लहर पैदा करने का जज्बा रखती हों।
हालांकि जोया का मानना है कि उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है और सपनों को साकार करना है और इनमें से एक है ऑस्कर जीतना। जोया ने कहा, ऑस्कर बहुत कुछ है। यह सबसे ब़डा फिल्म पुरस्कार है। एक फिल्म निर्देशक के तौर पर मेरा यह सपना और लक्ष्य है कि मैं एक दिन ऑस्कर अवश्य जीतूं। मैं नहीं सोचती कि ऎसा भी कोई फिल्मकर होगा जिसने कभी ऑस्कर पाने के बारे में नहीं सोचा हो।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें