जगदलपुर। जगदलपुर के बालेगा गांव में एक दीवार के गिरने से चार मजदूरों की दब कर मौत हो गई दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह आठ बजे ग्राम बालेगा के के्रशर खदान में मजदूरों के काम करने के दौरान दीवार के ढह जाने के चलते चार मजदूरों की उसमे दब कर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों मजदूरों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा क्रेशर मालिक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने मामला दर्ज करने को कहा है।
भारत समाचार
दीवार गिरने से चार मजदूरों की दब कर मौत





















