कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

85 साल की बुजुर्ग महिला से सामूहिक बलात्कार, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

हरदोइ। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला से दो युवकों ने कथित रूप से उसके घर में सामूहिक बलात्कार किया। आरोपी अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।
घटना जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के कौ़डिया गांव की है, जहां फूलमती(बदला नाम) के साथ उसके गांव के ही दो युवकों ने बलात्कार किया। अतरौली थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि बुजुर्ग महिला गांव के बाहर एक कच्चे मकान में अकेली रहती थी। सोमवार देर रात गांव के चंदर और सोहन (25 वर्ष) नाम के दो युवकों ने पीडिता के घर में घुसकर मारपीट करने के साथ ही हैवानियत की हदों को तार-तार करते हुए उसके साथ बलात्कार किया। थाना प्रभारी पांडे ने बताया कि दोनों युवक फिलहाल फरार है। उनके ठिकानों के बारे में पुलिस को कई सुराग मिले है। जल्द ही दोनों गिरफ्तार कर लिये जाएंगे।
पुलिस ने आरोपी युवकों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। थाना प्रभारी ने कहा कि पीडित महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। महिला घटना से काफी सदमे में है। जिस वजह से वह किसी से बात नहीं कर रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें