भारत समाचार
तमिलनाडु: बारिश से मरने वालों की संख्या बढकर 75 हुई

नीलगिरि जिले 14 से 18 सेमी बारिश दर्ज की गई है जिसमें उदगमंडलम में अकेले 18 सेमी बारिश हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार में भूस्खलन की वजह से दीवार गिरने से नीलगिरी में 27 लोगों के मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के नौ लोग शामिल है। मुख्यमंत्री एम करूणानिधि ने इस हादसे पर शक व्यक्त करते हुए परिजनों को एक लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की अधिकारियों के साथ छह और सात नवंबर की बैठक के बाद राज्य के सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी बारिश के चलते होने वाली किसी अवांछित घटना को रोकने के लिए एहतियाती उपाय करने में जुटे है।



















