कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिलाओं ने कई बार तोडा मेरा दिल : रोनाल्डो

लंदन। स्पेन के फुटबाल क्ल्ब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाली स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में महिलाओं द्वारा उनका तिरस्कार किए जाने पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए स्वयं की संवेदनशीलता उगागर की है। "द सन डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक 24 वर्षीय रोनाल्डो का कहना है कि मुझे कई बार चोट पहुंची है और मेरा दिल दुखा है। महिलाओं ने कई बार मेरे साथ रिश्तें खत्म किए है।
उन्होंने कहा कि वह हर बार इन आघातों से उबर आते है इसलिए वह बहुत भाग्यशाली है। अपनी अंग्रेजी अच्छी करने की मदद मिलने के लिए वह अपनी पूर्व महिला मित्र गीम्मा एटकिनसन को धन्यवाद देते है। उन्होंने उच्चावर्गीय पैरिस हिल्टन के साथ बिताए समय का भी जिक्र किया। रोनाल्डो ने स्वयं के अभिमानी होने की बात को नकार दिया। उनका कहना है कि मै रोमांटिक और संवेदनशील हूं। मैरी मां का कहना कि मै स्वयं के साथ सच्चााई बरतूं। जो मुझे पसंद करता है वह मेरी तरह की मुझे पसंद करे और जो नहीं करता है वह न करे। मैं अपनी नीद नहीं खोना चाहता हूं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें