भारत समाचार
अखिलेश राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे

अपनी पत्नी डिंपल यादव के हार से बौखलाए अखिलेश ने कहा कि पहले ये जंग पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं तक ही सीमित थी, लेकिन अब राहुल ने हमारे परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है तो एसपी, कांग्रेस में जंग और तेज होगी।
हाल में लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने कन्नौज और फिरोजाबाद दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऎसे में उन्होंने फिरोजाबाद सीट खाली की और पत्नी डिपंल यादव को ख़डा किया। लेकिन डिंपल कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर से हार गई। राहुल ने राज बब्बर के लिए फिरोजाबाद में प्रचार किया था।




















