नई दिल्ली। प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने आज अपना 79वां जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और उपराष्ट्रपति मुहम्मद हामिद अंसारी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेज कर शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी तथा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री को फोन पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री को इस अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों में लोकसभा के विपक्ष के नेता सुषमा स्वराज, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करूणानिधि, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और अनेक केन्द्रीय मंत्री, सांसद और कांग्रेस नेता शामिल है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने पिट्सबर्ग में हुए जी.20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश लौटते हुए विमान में अपना जन्मदिन मनाया था। मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को तत्कालीन पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तानी के हिस्से में) के गाह में हुआ था।
भारत समाचार
मनमोहन सिंह का 78वां जन्मदिन आज





















