कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उ़डीसा में समाचार पत्र प्रकाशक गिरफ्तार

भुवनेश्वर। उ़डीसा पुलिस ने एक स्थानीय समाचार पत्र के प्रकाशक को एक छात्र को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है लेकिन विपक्षी दलों और पत्रकार संगठनों का कहना है कि उसे सरकार के खिलाफ लिखने के कारण फंसाया गया है। उडिया समाचार पत्र "दैनिक सूर्यप्रभा" के मालिक, प्रकाशक और मुद्रक बिकास स्वैन को एक छात्र को एक सरकारी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.5 लाख रूपये एंठने के आरोप में गुरूवार को गिरफ्तार किया गया था। शिकायत दर्ज कराने वाले मोहित पंाडा ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि स्वैन ने उसे नियुक्ति पत्र दिया था लेकिन वह नकली था। जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। यह कथित घटना आठ महीने पहले की बताई गई है लेकिन पंाडा ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। गिरफ्तारी के बाद स्वैन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। न्यायालय ने उनकी जमानत नामंजूर कर दी। कांग्रस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित विपक्षी दलों और पत्रकार संगठन इस कार्रवाई को सरकार द्वारा मीडिया के दमन के रूप में देख रहे हैं। सूर्यप्रभा का संपादन केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक उमा शंकर मिश्रा कर रहे हैं। समाचार पत्र के प्रबंध संपादक नवीन दास ने आईएएनएस से कहा, ""वर्ष 2008 में शुरू हुए इस अखबार ने लगातार सरकार की ग़डबडियों का खुलासा किया है।"" उन्होंने कहा, ""उन्हें (स्वैन) सादे कप़डों में आए पुलिसकर्मियों के एक दल ने गिरफ्तार किया। उन्हें उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अस्पताल में अपने पिता का इलाज करा रहे थे।"" दास ने कहा, ""स्वैन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यह कार्रवाई हमें चुप कराने के लिए है लेकिन हम झुकेंगे नहीं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें