भारत समाचार
सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश की वार्ता प्रक्रिया शुरू

मित्रा ने इस बातचीत की प्रक्रिया संपन्न होने की समय-सीमा बताने से इंकार कर दिया। उन्होने कहा कि कई पहलुओं पर विचार किया जाना हैं। उन्होंने यह भी बताने से इंकार किया कि विनिवेश से सरकार कितनी रकम जुटा पाएगी। गौरतलब है कि कैबिनेट ने अपने हाल के एक फैसले में मुनाफा कमाने वाले सभी गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक उपक्रमों को सूचीबद्ध करने और सभी सूचीबद्ध सार्वजनिक उपक्रमों में सरकार की कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया हैं। मित्रा ने कहा कि 10 ऎसी सूचीबद्ध सरकारी कंपनियां है जिनमें सार्वजनिक हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम हैं और लगभग 50 ऎसी सरकारी कंपनियां है जो मुनाफा कमा रही हैं लेकिन सूचीबद्ध नहीं हुई हैं।




















