नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में डालर की कमजोरी के कारण सोने मे तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों मे तेजी के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मंगलवार को सोने के वायदा भाव 17,000 रूपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गए। एमसीएक्स में सोने का फरवरी अनुबंध 90 रूपये अथवा 0.6 फीसद की तेजी के साथ 17,061 रूपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इसमें 400 लाट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार सोने का अप्रैल सौदा 78 रूपये अथवा 0.5 फीसद की तेजी के साथ 17,061 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें एक लाट के लिए कारोबार हुआ, जबकि इसका दिसंबर सौदा 97 रूपये अथवा 0.6 फीसद की तेजी के साथ 17,021 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमे 3,590 लाट के कारोबार हुआ।