भारत समाचार
शिवसैनिकों का तांडव

दूसरी ओर शिवसेना की सहयोगी पार्टी भाजपा में भी बगावत के सुर उठने लगे हैं। पार्टी के घाटकोपर नेता पश्चिम से दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी पूनम के उम्मीदवारी की घोषणा करते ही स्थानीय पदाघिकारियों के इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। कोंकण की सीट शिवसेना को देने के कारण भाजपा को डॉ. विनय नातू के समर्थकों से काफी विरोघ का सामना करना पड रहा है। डा. नातू ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडने का मन बना लिया है।
इस सीट को लेकर शिवसेना और भाजपा में काफी रस्साकशी हुई थी, पर अंतत: भाजपा शिवसेना के समक्ष झुक गई क्योंकि शिवसेना इस सीट से विघानसभा में विपक्ष के नेता रामदास कदम को लडना चाहती है।




















