मुंबई। बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर व इमरान खान ने अपने बीच आई दूरियों को दूर करते हुए फिल्मकार करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण में एक दूसरे को लिप लॉक किस कर अपना दोस्ताना जाहिर कर दिया है।
दरअसल रणबीर कपूर और इमरान खान के बीच कुछ खटपट चल रही थी लेकिन इन अफवाहों को झूठा साबित करते हुए दोनों करण के चैट शो में एक साथ दिखाई दिए। एक अवार्ड समारोह के दौरान करण ने उनसे यह वादा किया था कि वे उन्हें लेकर दोस्ताना जैसी फिल्म बनाएंगे। बस दोनों ने दोस्ताना का सबूत देते हुए करण को याद दिलाया कि वे उन्हें दोस्ताना के सी`ल मे कास्ट करें।





















