भारत समाचार
प्रवर्तन निदेशायल के समक्ष पेश नहीं हुए को़डा

सूत्रों के मुताबिक, आईटी विभाग और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा देश भर में छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों के संबंध में को़डा से जिरह की जानी है। विकास सिन्हा द्वारा दिए गए बयानों पर भी निदेशायल को़डा को घेरने की कोशिश करेगा। पूर्व सीएम के बिजनस पार्टनर विकास सिन्हा को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है और फिलहाल वह जुडिशल कस्टडी में है। कोडा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को चाइबासा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि मुझे विधानसभा चुनावों से बाहर रखने और मेरा राजनीतिक करिअर खत्म करने की साजिश रची जा रही है। मुझे फंसाया जा रहा है क्योंकि मैं एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखता हंू। मैं इस बात सें पूरी तरह वाकिफ हूं कि कुछ राजनीतिक कद्दावर मेरे खिलाफ काम कर रहे हैं। उचित समय पर मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा।




















